फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DDC elected members went to Delhi

निर्वाचित डीडीसी सदस्य दिल्ली तलब

Sat, 07 Nov 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sat, 07 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस विपक्षी दलों को ढील देने को तैयार नहीं दिख रही। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की कमान खुद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी संभालेंगे। उन्होंने पार्टी के जीते हुए व मामूली अंतर से पराजित प्रत्याशियों को दिल्ली तलब किया है।

विज्ञापन


शनिवार को ये सदस्य पार्टी के बड़े नेताओं के साथ दिल्ली रवाना हो गए। रविवार को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ इनकी बैठक प्रस्तावित है। अमेठी में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव नतीजे कांग्रेस के लिए निराशाजनक रहे हैं। पार्टी ने यहां 26 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी, जिसमें महज आठ ही जीत का मुंह देख सके।
विज्ञापन


घोषित प्रत्याशियों की एक तिहाई संख्या पर सिमट चुकी कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर गंभीर दिख रही है। सियासी गतिविधियां इस बात के संकेत दे रही हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की कमान परोक्ष रूप से खुद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ही संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कवायद के तहत कांग्रेस के निर्वाचित सदस्यों को दिल्ली तलब किया गया है। गौरतलब है कि इसके पूर्व के चुनाव में कांग्रेस की कमला देवी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली थी। डीडीसी सदस्यों के दिल्ली रवाना होने की जिलाध्यक्ष योगेंद्र ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed