फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Date not confirmed for varuna express

वरुणा एक्सप्रेस के संचालन की नहीं निर्धारित हो सकी तिथि

Sun, 01 Aug 2021 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Date not confirmed for varuna express
सुल्तानपुर। वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली दैनिक वरुणा एक्सप्रेस के फिर संचालन की तिथि अभी तक निर्धारित नहीं हो सकी। संचालन को लेकर उड़ रही अफवाह को रेलवे के अधिकारियों ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

दो अगस्त से ट्रेन के दोबारा संचालन की अफवाह से जिले के लोगों में संशय की स्थिति बनी थी। रविवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जानकारी लेने के लिए पहुंचे लोगों को रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी देेकर अफवाह के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी के बीच प्रतिदिन संचालित होने वाली वरुणा एक्सप्रेस का संचालन लॉकडाउन के दौरान रेलवे की ओर से बंद कर दिया गया था। वरुणा एक्सप्रेस का संचालन बंद होने से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद दैनिक यात्रियों की मांग पर सांसद मेनका गांधी ने रेल मंत्री व रेलवे के अन्य अधिकारियों को पत्र देकर वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन के फिर संचालन की मांग की थी। इसके बाद भी अभी तक रेलवे की ओर से वरुणा एक्सप्रेस के संचालन को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हो सका।
कई दिनों से शहर में दो अगस्त (सोमवार) से वरूणा एक्सप्रेस के फिर संचालन की अफवाह उड़ रही थी। इसे लेकर जिलेवासियों में संशय की स्थिति बनी हुई थी। रविवार को कई लोग वरुणा एक्सप्रेस के संचालन व किराया आदि की जानकारी लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे तो रेलवे अधिकारियों ने उन्हें ट्रेन संचालन के विषय में उड़ाई गई अफवाह के प्रति जागरूक किया।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अभी रेलवे की ओर से वरुणा एक्सप्रेस के संचालन का कोई भी अधिकृत शेड्यूल व विज्ञप्ति नहीं जारी की गई है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे की ओर से वरुणा एक्सप्रेस के संचालन की अधिकृत सूचना अभी नहीं मिली है। अधिकृत सूचना जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने भी दो अगस्त से वरुणा एक्सप्रेस के फिर संचालन की बात को अफवाह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed