फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Danger way of shortcut

दुर्घटना का सबब बनी शॉर्टकट की डगर

Wed, 05 Oct 2016 10:53 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 05 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Danger way of shortcut
स्कूली बच्चे परेशान - फोटो : अमर उजाला

जयसिंहपुर तहसील  क्षेत्र का चांदपुर गेनवा महमूदपुर सलाहपुर ऐसा गांव है जहां के लोग रोज  खतरे का सामना करते हैं। गांव के निकट से कूरेेभार माइनर निकली है। मुख्य माइनर से दो सब माइनरों को जोड़ा गया है। सिंचाई विभाग की ओर से माइनरों के निर्माण का कार्य तो पूरा कर लिया गया लेकिन ग्रामीणों के आवागमन के लिए एक भी पुलिया का निर्माण नहीं कराया। शुुरुआती दौर में ग्रामीणों के अनुरोध पर विभागीय अधिकारियों ने मौखिक आश्चासन दिया था। फिर भी अभी तक पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया है। 

विज्ञापन



ग्रामीणों ने आवागमन के लिए लकड़ी की दो  बल्लियां रख दी हैं। इन्हीं बल्लियों  के सहारे अब ग्रामीणों का आवागमन हो  रहा है। गांव के बच्चे रोजाना चांदपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने इसी बल्ली को पार कर जाते हैं। चांदपुर गेनवा महमूदपुर सलाहपुर आने-जाने के लिए इसके अलावा दूसरा मार्ग बिसुनपुर गांव से होकर जाता है।  स्थानीय सेमरी बाजार कस्बे की दूरी बल्ली के शॉर्ट कट रास्ते से चार किलोमीटर कम हो जाती है। गांव के अविनाश, महेश, प्रदीप, महावीर, प्रेम  नरायन ने बताया कि मजबूरी में इस रास्ते का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


बिसुनपुर से दो किलोमीटर घूम कर जाने में काफी असुविधा होती है। इसकी शिकायत ग्रामवासियों ने तहसील दिवस तथा शासन स्तर पर की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की उदासीनता से ग्रामीणों में रोष  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed