फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   'Dadi's' bhajans resonate at the Bhadon Mela festival

Sultanpur News: भादों मेला महोत्सव में गूंजे दादी के भजन

Fri, 11 Sep 2026 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
'Dadi's' bhajans resonate at the Bhadon Mela festival
राणी सती दादी का सजा भव्य दरबार। स्रोत-आयोजक
सुल्तानपुर। सीताकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में शुक्रवार को श्री राणी सती दादी भादों मेला महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह आठ बजे मंगला आरती के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राणी सती दादी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर के अध्यक्ष राजेश भालोठिया ने बताया कि दोपहर 12 से तीन बजे तक बिशंभर दयाल मारवाड़ी धर्मशाला में सवामनी का आयोजन हुआ। शाम चार बजे मंदिर परिसर में बच्चों ने भजन, गीत और नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। शाम छह बजे महिलाओं ने घर में बनाए व्यंजनों के स्टॉल लगाए। रात आठ बजे संध्याकालीन आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रवीण अग्रवाल, राजेश भालोठिया, चंद्र अग्रवाल, मनोज अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed