{"_id":"5dbdb8328ebc3e93b77511c5","slug":"dabang-closed-the-public-road-by-building-a-wall-sultanpur-news-lko4900441140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने दीवार बनाकर बंद किया सार्वजनिक रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग ने दीवार बनाकर बंद किया सार्वजनिक रास्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दंबग ने दीवार बनाकर सार्वजनिक रास्ता को बंद कर दिया है। रास्ता बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर एसडीएम सदर ने एसओ कूरेभार को मामले की जांच कर कार्रवाई करने और सार्वजनिक रास्ता को नियमानुसार खोलवाने का निर्देश दिया है।
सेमरा मुसहर नचना गांव निवासी सुगरा बेगम पत्नी नन्हें खान ने एसडीएम सदर को दी गई अर्जी में कहा है कि गांव के ही एक दबंग ने घर के सामने से जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर दीवार बना ली है।
रास्ते पर दीवार बन जाने से लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। पीड़िता ने संपूर्ण समाधान दिवस व कूरेभार थाने समेत कई अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
पीड़िता ने एसडीएम से सार्वजनिक रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। एसडीएम सदर रामजीलाल ने कूरेभार एसओ को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने एवं सार्वजनिक रास्ता होने पर उसे खोलवाने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने रास्ता खोलवाने में विधिक अड़चन आने पर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।