फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cycle rider died, many injured in road accident

साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए खड्ड में पलटी कार

Fri, 03 Sep 2021 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Cycle rider died, many injured in road accident
जयसिंहपुर। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भीखूपुर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए।
क्षेत्र के भीखूपुर गांव निवासी रामलाल निषाद (60) पीढ़ी बाजार से साइकिल से अपने घर की तरफ जा रहे थे। भीखूपुर टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार रामलाल काफी दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने टोल पर खड़ी एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पंहुचाया, जहां थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर बगल खड्ड में पलट गई। कार पर सवार चालक समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चालक सूफियान निवासी सिद्धार्थ नगर जनपद के डुमरियागंज का रहने वाला है। वह गांव के ही इकबाल व यूसुफ को लेकर प्रयागराज जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed