फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cuts started in the name of repairs, power outage for six hours

Sultanpur News: अब मरम्मत के नाम पर शुरू हुई कटौती, छह घंटे ठप रही बिजली

Fri, 04 Jul 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 04 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cuts started in the name of repairs, power outage for six hours
धम्मौर में पेड़ की छंटाई करता बिजली कर्मी
भदैंया (सुल्तानपुर)। बारिश होते ही लगातार लाइनों में आ रहे फाॅल्ट से छुटकारे के लिए बिजली विभाग ने अब पेेड़ों की डाल की छंटाई करनी शुरू की है। इसके चलते बृहस्पतिवार को लोेलेपुर उपकेंद्र से जुड़े फीडर मरम्मत के नाम पर छह घंटे बंद रहे। जिससे 30 हजार आबादी बिजली के लिए परेशान रही। आपूर्ति ठप रहने से निजी और राजकीय नलकूप नहीं चल सके। इस कारण धान की रोपाई भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने बृहस्पतिवार को लोलेपुर उपकेंद्र को जाने वाली एचटी लाइन की मरम्मत के लिए सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बंद रखी। इस दौरान केएनआई, पांचोपीरन, बिनोवापुरी, कस्बा, मोलनापुर, रतनपुर, बाबा मजार, लोलेपुर, भुलकी, छतौना, पखरौली, सोनबरसा समेत अन्य गांवों के लोगों को बिजली के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

खेतों में इस समय धान की रोपाई तेज हो गई है। बिजली कटौती से किसानों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोलनापुर के अखिलेश कुमार ने बताया कि दिन में बिजली नहीं मिलने से धान की रोपाई पिछड़ रही है। अवर अभियंता हिम्मत सिंह ने बताया कि रोज-रोज आ रहे फाॅल्ट को देखते हुए लाइन ठीक कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धम्मौर में भी साढ़े पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
धम्मौर (सुल्तानपुर)। विद्युत उपकेंद्र के हाईटेंशन लाइन पर पेड़ों की डाल की छंटाई के चलते उपकेंद्र से जुड़े गांवों में करीब साढ़े पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। पाॅवर कॉरपोरेशन की ओर से बृहस्पतिवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक लाइन से छूने वाले पेड़ों की छंटाई का अभियान चलाया गया।

अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि हाई टेंशन लाइन पर सड़क किनारे खड़े पेड़ों की वजह से आए दिन तारों में स्पार्किंग हो रही थी। दिन में शटडाउन लेकर तारों से छू रहे पेड़ों की डालें कटवाई गईं। इस दौरान धम्मौर विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी 20 हजार आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed