फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cut down two rosewood trees

Sultanpur News: चोरी से काट लिए शीशम के दो पेड़

Thu, 28 Dec 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
cut down two rosewood trees
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के गोसाईगंज के सेमरी दरगाह के पास मंगलवार रात कुछ लोगों ने दो शीशम के पेड़ चोरी से काट लिए। जानकारी होने पर पहुंचे वन कर्मियों ने लकड़ी के बोटों को कब्जे में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ गोसाईगंज थाने पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


प्रयागराज-अयोध्या बाईपास मार्ग पर सेमरी दरगाह गांव को जाने वाले रास्ते से पहले शीशम के दो पेड़ वसीर निवासी सेमरी दरगाह व तीन अज्ञात व्यक्ति काटकर लकड़ी पिकअप से उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर वन सेक्शन अधिकारी बृजेश यादव मौैके पर पहुंचे तो उन्हें शीशम के दो पेड़ काटे गए दिखे।
विज्ञापन


आसपास काफी खोजबीन करने पर सेमरी दरगाह निवासी तौकीर के घर के सामने स्थित बाग में शीशम के 11 बोटे बरामद किए गए। उन बोटों को वन कर्मियों ने कब्जे में ले लिया। वन कर्मी देवनाथ यादव की तहरीर पर गोसाईगंज थाने में आरोपी वसीर निवासी सेमरी दरगाह समेत तीन अन्य के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। सेक्शन अधिकारी बृजेश यादव ने बताया कि केस दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed