{"_id":"58541ec34f1c1b896064b6f7","slug":"customers-protest-against-bank-for-cash-crunch","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामों ग्रामीण बैंक शाखा में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामों ग्रामीण बैंक शाखा में हंगामा
Amarujala Bureau
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर की नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में शुक्रवार को कैश न मिलने से आक्रोशित खाताधारकों ने जामों-वारिसगंज रोड पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भुगतान दिलाने का भरोसा जताया, तब कहीं जाकर जाम खुला।
विज्ञापन
शुक्रवार को कस्बा स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की जामों शाखा के खाताधारकों ने भुगतान न मिलने से नाराज होकर दोपहर बाद तीन बजे प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। नाराज खाताधारकों ने जामों-वारिसगंज मार्ग पर रोड जाम कर दिया। इससे आवागमन अवरुद्घ हो गया। नाराज खाताधारकों ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। खाताधारकों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले एक सप्ताह से वे रोज सुबह चार बजे से भुगतान लेने के लिए कतार में खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
दिन भर लाइन लगाने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। जाम लगने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जामों प्रेमपाल सिंह प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नाराज खाताधारकों को भुगतान दिलाने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे तक आवागमन अवरुद्घ रहा।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक सीताशरण रावत ने बताया कि उनके यहां 30 हजार खातों का संचालन किया जा रहा है। विगत 13 दिसंबर को दो लाख का करेंसी चेस्ट मिला था तब से कैश नहीं मिल पाया है। शनिवार को हालात सुधरने की उम्मीद है।