फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Curfew-like sight on the first day of lockdown

लॉक डाउन के पहले दिन जिले में रहा कर्फ्यू जैसा नजारा

Wed, 25 Mar 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Curfew-like sight on the first day of lockdown
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर किए गए लॉक डाउन के बाद जिले में कर्फ्यू जैसा नजारा दिखा। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं। सड़कें वीरान रहीं। सड़कों पर पुलिस व प्रशासन के ही वाहन हलचल मचाते रहे।
विज्ञापन

इक्का-दुक्का चलने वाले बाइक व कार सवारों को पुलिस व प्रशासन के अधिकारी कड़ाई के साथ पेश आए। प्रशासन व पुलिस ने शहर का जायजा लिया और स्थिति को देखी। प्रशासन ने हर हाल में लोगों को घरों में रहने का आदेश जारी किया है। घरों से बाहर निकलने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मंगलवार की रात पहले तीन दिन के लॉक डाउन की घोषणा की। रात आठ बजे प्रधानमंत्री की ओर से 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा के बाद शासन से आए निर्देश पर जिलाधिकारी ने 14 अप्रैल तक जिले में लॉक डाउन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान डीएम ने सभी दुकानों को बंद रखने और लोगों को अपने घरों में रहने का आदेश जारी किया है। साथ ही प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक से शासन के आदेश का अनुपालन कराने की अपेक्षा की है।
बुधवार से शुरू लॉक डाउन के बाद शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों का नजारा बदल गया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें बंद रहीं और सड़कें सूनी रहीं। सड़कों पर पुलिस व प्रशासन के वाहन फर्राटा भरते रहे और लोगों को आदेश का अनुपालन करने के लिए सचेत करते रहे।

सड़कों पर मौजूद पुलिस व अधिकारी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिना वजह घूमने वाले इक्का-दुक्का बाइक व कार सवारों को सचेत करते रहे। हालांकि पुलिस व प्रशासन ने पहले दिन ज्यादा सख्ती नहीं दिखाई। हालांकि सख्ती बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed