फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CT scan machine will not stop even if there is power cut

Sultanpur News: बिजली कटने पर भी बंद नहीं होगी सीटी स्कैन मशीन

Wed, 07 May 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
CT scan machine will not stop even if there is power cut
अमहट सीटी स्कैन सेंटर में रखा जनरेटर।
सुल्तानपुर। अमहट स्थित ट्रॉमा सेंटर में संचालित सीटी स्कैन सेंटर में मंगलवार को 135 केवीए के जनरेटर को स्थापित कर दिया गया है। कनेक्शन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि बुधवार से सेंटर में जनरेटर की सुविधा मिलने लगेगी। अभी तक बिजली की आवाजाही से बंद हो रही जांच सेवा के सुचारू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। जनरेटर की मांग पिछले पांच वर्षों से की जा रही थी।
विज्ञापन

पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर अमहट में सीटी स्कैन सेंटर संचालित है। जहां मरीजों को मुफ्त सीटी स्कैन सेवा मिल रही है।

इसका संचालन निजी कंपनी कर रही है। अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट था कि संचालन के लिए बिजली आपूर्ति स्वास्थ्य विभाग करेगा। बिजली के लिए नई लाइन लग गई, लेकिन ट्रिपिंग होने से जांच सेवा आए दिन प्रभावित रहती है। करीब पांच साल से जनरेटर की मांग की जा रही थी। जिसे अब पूरा किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर प्रभारी आमोद कुमार ने बताया कि रोजाना करीब 80-90 जांचें होती हैं। एक जांच में अमूमन 10 मिनट का समय लगता है। बिजली बाधित होने पर मशीन में लगे इन्वर्टर में केवल इतना ही बैकअप होता है कि जिस मरीज की जांच हो रही है, वह पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed