फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CT scan machine will be installed in railway indoor hospital

रेलवे इंडोर हॉस्पिटल में लगेगी सीटी स्कैन मशीन

Mon, 17 Aug 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
CT scan machine will be installed in railway indoor hospital
सुल्तानपुर। मंडल रेलवे इंडोर हॉस्पिटल में सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए चल रहे उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन का संघर्ष रंग लाया। रेल प्रशासन की ओर से रेलवे के मंडल इंडोर चिकित्सालय लखनऊ में सीटी स्कैन मशीन लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है। रेल प्रशासन की ओर से आदेश जारी होने पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों व उनके परिवारीजनों को रेलवे के मंडल चिकित्सालय लखनऊ में उपचार के लिए सीटी स्कैन मशीन की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से काफी दिनों से संघर्ष चल रहा था।
विज्ञापन

पिछले दिनों रेल प्रशासन की ओर से रेलवे के मंडल इंडोर हॉस्पिटल में सीटी स्कैन मशीन लगवाने का आदेश जारी कर दिया गया। रेल प्रशासन की ओर से आदेश जारी होने पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सोमवार को एकत्रित होकर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के स्थानीय शाखा मंत्री पंकज दुबे ने कहा कि यूनियन के नारदर्न रेलवे के महामंत्री बीसी शर्मा, लखनऊ मंडल के मंडल मंत्री रवि भूषण सिन्हा के अथक प्रयास से यह कार्य संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि अब रेलवे कर्मचारियों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर बृजेश यादव, आदित्य प्रताप सिंह, एसबी सिंह, केसी मीणा, इंद्रजीत, मुकेश कुमार, केके सिंह, रईस अहमद, राजेंद्र कुमार समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed