{"_id":"57b73aa54f1c1b8f636eb0c7","slug":"crowd-in-counselling","type":"story","status":"publish","title_hn":"2,912 ने कराई बीटीसी में प्रवेेश के लिए काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2,912 ने कराई बीटीसी में प्रवेेश के लिए काउंसलिंग
Amarujala Bureau
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
कई काउंटरों पर जुटे स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
बीटीसी प्रशिक्षण 2015 में प्रवेश के लिए शुक्रवार को डायट में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुल्तानपुर के 2139 एवं अमेठी में 773 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को द्वितीय चक्र के पुरुष कला वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग निर्धारित थी। काउसंलिंग के लिए सुबह से ही डायट में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम तक सुल्तानपुर जनपद के लिए 2193 एवं अमेठी जनपद के लिए 773 अभ्यर्थियों ने अपने कागजातों की जांच कराई।
विज्ञापन
तकनीकी सहायक वकील अहमद एवं मनीष तिवारी ने बताया कि काउंसलिंग के लिए 11 काउंटर बनाए गए थे। शनिवार को पुरुष विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन