{"_id":"673e3883aa884d02cc049547","slug":"cross-examination-of-former-pradhans-daughter-in-law-in-amethis-gungavach-incident-sultanpur-news-c-103-1-slp1005-122600-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अमेठी के गुंगवाछ कांड में पूर्व प्रधान की बहू से हुई जिरह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अमेठी के गुंगवाछ कांड में पूर्व प्रधान की बहू से हुई जिरह
Thu, 21 Nov 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी के चर्चित गुंगवाछ कांड में पूर्व ग्राम प्रधान की बहू से बुधवार को बचाव पक्ष की ओर से जिरह की गई। जिरह पूरी नहीं होने पर एडीजे चतुर्थ एकता वर्मा ने 22 नवंबर की तिथि नियत कर दी है।
बुधवार को अमेठी कोतवाली के ग्राम पूरे राजापुर मौजा गुंगवाछ के पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव की बहू धन्नो देवी गवाही देने के लिए कोर्ट में पेश हुई। उनसे बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की। लेकिन जिरह पूरी नहीं हो पाई। कोर्ट ने शेष जिरह के लिए शुक्रवार की तिथि नियत कर दी है। 15 मार्च 2022 को पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, अमरेश यादव व पत्नी नइका उर्फ पार्वती देवी की जमीन के विवाद को लेकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र अमरजीत यादव ने मौजूदा ग्राम प्रधान आशा तिवारी, पति रामशंकर तिवारी, पुत्र नितिन तिवारी और गांव के रामदुलारे यादव, अखिलेश, बृजेश यादव व छोटू उर्फ अभिषेक यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।