फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cross-examination of driver completed in XEN murder case

Sultanpur News: एक्सईएन हत्याकांड में ड्राइवर से पूरी हुई जिरह

Fri, 31 Jan 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cross-examination of driver completed in XEN murder case
सुल्तानपुर। जल निगम के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को गवाह के रूप में उपस्थित ड्राइवर संदीप विश्वकर्मा से बचाव पक्ष की जिरह पूरी हो गई। एससी-एसटी एक्ट की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश राकेश पांडेय ने अगली सुनवाई के लिए छह फरवरी की तिथि तय की है।
विज्ञापन

जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की कोतवाली नगर के विनोबापुरी मोहल्ले में किराये के मकान में 17 अगस्त 2024 को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी सहायक अभियंता अमित कुमार शाह और आरोपी प्रदीप राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को गवाह के रूप में एक्सईएन के ड्राइवर संदीप विश्वकर्मा से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह पूरी की।
विज्ञापन

गुंगवाछ कांड में पूर्व ग्राम प्रधान के पौत्र से जिरह जारी

सुल्तानपुर। अमेठी के चर्चित गुंगवाछ कांड में बृहस्पतिवार को पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव के पौत्र संदीप यादव से बचाव पक्ष ने जिरह की, लेकिन पूरी नहीं हो पाई। एडीजे चतुर्थ एकता वर्मा ने शेष जिरह के लिए शुक्रवार की तिथि तय की है। 15 मार्च 2022 को अमेठी कोतवाली के ग्राम पूरे राजापुर मौजा गुंगवाछ के पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, अमरेश यादव व पत्नी नइका उर्फ पार्वती देवी की जमीन को लेकर चल रही रंजिश में हत्या कर दी गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed