फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   crops will good due to rain

बारिश से फसल को मिली संजीवनी

Sat, 24 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
crops will good due to rain
- फोटो : अमर उजाला
जिले में दो दिन से हो रही बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिल गई है। बरसात ने धान के साथ ही अन्य फसलों को भी फायदा पहुंचाया है। धान की फसल की सिंचाई करने के लिए परेशान किसानों को बारिश से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


जिले में करीब पखवारे भर से बारिश नहीं हो रही थी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने पर भी धान की फसल से नमी कम हो गई थी। कई क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने लगी थी। पर्याप्त मात्रा में नमी नहीं होने से धान की फसल का विकास रुक गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम के समय मौसम का मिजाज एकाएक बदलने से झमाझम बारिश हुई थी। जिले के पश्चिमी इलाके में बारिश ज्यादा असरदार थी। शनिवार को लंभुआ समेत जिले के पूर्वी इलाके में बारिश हुई। बारिश से सूख रही धान की फसल को मानों संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान की फसल की सिंचाई में जुटे किसानों को बारिश होने से बड़ी राहत मिली है। बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई है। बारिश से शहर समेत कई अन्य जगहों पर जलभराव हो गया है। सड़कों पर कीचड़ हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed