{"_id":"625863762d87d6394149a31a","slug":"crop-burnt-sultanpur-news-lko6261521105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूट-फूट कर रोए किसान, आग में जल गए ढेर सारे अरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूट-फूट कर रोए किसान, आग में जल गए ढेर सारे अरमान
विज्ञापन
हलियापुर में लगी आग से जल रही गेहूं की फसल।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कांपा गांव के जंगल में लगी आग ने 40 से अधिक किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। पछुआ हवा के चलते खेतों की तरफ फैली आग की चपेट में आकर करीब 300 बीघा फसल राख हो गई। आग की विकरालता के आगे किसान बेबस नजर आए। अपनी आंखों के सामने ही ढेर सारे अरमानों को जलता देख किसान बिलख पड़े। किसानों को तकलीफ इस बात की भी रही कि सूचना देने के बाद भी करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से जब तक आग को काबू किया तब तक सब राख हो चुका था। किसानों के अनुसार करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
हलियापुर क्षेत्र के कांपा गांव में बृहस्पतिवार को जंगल में आग लग गई। भीषण गर्मी के बीच चल रही पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया। खेतों में गेहूं की फसल की कटाई के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन पानी और संसाधन नहीं होने के कारण विवश हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर हलियापुर थाने की पुलिस के साथ ही यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी भी गांव पहुंच गए, लेकिन दमकल कर्मी नहीं पहुंचे। इस बीच आग ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आग ने गेहूं की खड़ी फसलों को चपेट में ले लिया।
किसान अपनी जलती हुई फसलों को देख बिलख पड़े। आग के कहर के सामने हर कोई बेबस नजर आ रहा था। करीब एक घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से खेतों में फैल चुकी आग को बुझाना शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों के अनुसार आग से तीन सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची और नुकसान का आकलन कर रही है।