{"_id":"6849d6006cefaae5ee0bc0a4","slug":"crisis-of-confirmed-seat-in-return-for-foreigners-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-134859-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: परदेशियों के सामने वापसी में कन्फर्म सीट का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: परदेशियों के सामने वापसी में कन्फर्म सीट का संकट
Thu, 12 Jun 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर स्टेशन से गुजरती ट्रेन
सुल्तानपुर। सहालग खत्म होते ही गुजरात और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। यहां से जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म सीट नहीं बची है। भीड़ को देखते हुए साबरमती जाने के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित की गई है। हालांकि इसमें भी लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
सुल्तानपुर स्टेशन से 13 को संचालित होने वाली ट्रेन संख्या 04216 साबरमती तक जाएगी। यह ट्रेन 13 जून को सुबह चार बजे यहां से प्रस्थान करेगी। लखनऊ, कानपुर, इटावा, आगरा कैंट, भरतपुर जंक्शन, बांदीकुई जंक्शन, जयपुर, फुलेरा, अजमेर, मारवाड़, पालनपुर व महेशवा जंक्शन होते हुए पांच जून को सुबह 07:30 बजे साबरमती स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन सुल्तानपुर से 20 व 27 जून को ही चलेगी। इसमें जनरल व स्लीपर कोच ही है। ट्रेन में अभी से ही स्लीपर में 249 वेटिंग चल रही है।
महाराष्ट्र जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल के एसी फर्स्ट में बुधवार को वेटिंग 257, एसी द्वितीय में 215 और स्लीपर में जगह ही नहीं बची है। तुलसी एक्सप्रेस व मुंबई समर स्पेशल ट्रेन में भी इस समय 250 से अधिक वेटिंग चल रही है। स्टेशन अधीक्षक वीएस मीना ने बताया कि यात्रियों की भीड़ से ट्रेनों में वेटिंग बढ़ी है।
विज्ञापन
प्राइवेट बसों की चांदी
लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग का फायदा मुंबई, गुजरात, मध्य प्रदेश, जयपुर आदि जगहों के लिए चलने वाली प्राइवेट बस संचालक उठा रहे हैं। यात्रियों को मजबूरी में अधिक पैसा देकर गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। पयागीपुर चौराहे से होकर अलग-अलग प्रांतों को जाने वाली डबल डेकर बसों में भी अधिक भीड़ है।