फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   criminals robbed 1.59 rupees, shooted a man

युवक की गोली मारकर हत्या, 1.59 लाख रुपये लूटे

Tue, 13 Jul 2021 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
criminals robbed 1.59 rupees, shooted a man
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के पलिया देवापुर बाजार में मंगलवार की दोपहर नकाबपोश तीन बदमाशों ने बैंक के फ्रेंचाइजी पर धावा बोल दिया। फ्रेंचाइजी कार्यालय में घुसे बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक युवक से नौ हजार रुपये लूटने के बाद जब बदमाश फ्रेंचाइजी के गल्ले में रखा रुपया लूटने लगे तो दुकान पर बैठा एक युवक बदमाशों से भिड़ गया। युवक के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और एक लाख 59 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों ने एक अन्य जनसुविधा केंद्र पर धावा बोलकर तीन हजार रुपये लूट लिए। हत्या व लूट से नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को ढाई बीघा जमीन का पट्टा देने के साथ ही सरकारी आवास दिया जाए। सूचना के बाद पहुंचे एएसपी और एसडीएम ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिया तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया देवापुर गांव निवासी शैलेंद्र विश्वकर्मा की स्थानीय बाजार में बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की फ्रेंचाइजी है। मंगलवार की दोपहर पलिया देवापुर गांव निवासी शेषमणि पांडेय का पुत्र शुभम पांडेय (23) घर से दवा लेने के लिए बाइक से निकला था।
शुभम बाजार में शैलेंद्र की फ्रेंचाइजी के पास पहुंचा था। फ्रेंचाइजी संचालक शैलेंद्र विश्वकर्मा ने शुभम से उसकी बाइक मांगी और उसे दुकान पर बैठाकर घर खाना खाने चले गए। थोड़ी देर बाद ही एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश दुकान पर पहुंचे और असलहा निकालकर लूटपाट शुरू कर दी।
फ्रेंचाइजी से रुपये निकालने पहुंचे नीरज मौर्या से बदमाशों ने नौ हजार रुपये लूट लिया। इसके बाद दुकान के गल्ले में रखा रुपया लूटने लगे तो शुभम बदमाशों से भिड़ गया। शुभम के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और गल्ले में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिया। शुभम की हत्या और लूटपाट के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए।
इस बीच फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोग लहुलूहान हालत में शुभम को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर लूट के बाद भाग रहे बदमाशों ने करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित जनसुविधा केंद्र के संचालक धर्मेंद्र से भी असलहा सटाकर तीन हजार रुपये लूट लिया।
हत्या और लूट की घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को दोस्तपुर ब्लॉक चौराहे पर रख कर सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। लोगों की मांग थी कि उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाई बीघा जमीन का पट्टा देने के साथ ही सरकारी आवास देने की घोषणा करें।
सूचना के बाद एएसपी विपुल श्रीवास्तव, एसडीएम महेंद्र सिंह, सीओ कादीपुर डॉ. कृष्ण कुमार कई थानों की पुलिस के साथ पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि हर हाल में पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी, तब जाकर लोग शांत हुए। करीब दो घंटे के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
घर से खींच लाई मौत
दोस्तपुर। पलिया देवापुर गांव निवासी शुभम घर का इकलौता बेटा था। शुभम के पिता शेषमणि पांडेय बेहद गरीब हैं। शेषमणि का छप्पर का मकान है। शेषमणि के परिवार में पत्नी शिवकुमारी के साथ ही दो बेटी आरती और सरिता हैं। दोनों बहनें बड़ी हैं और उनकी शादी हो चुकी है। घर वालों के अनुसार शुभम की तबीयत ठीक नहीं थी।
दोपहर में मां शिव कुमारी से शुभम ने कहा कि वह दवा लेने जा रहा है और जल्द ही घर लौट आएगा। किसी को पता नहीं था कि अब वह वापस घर नहीं लौटेगा। शुभम ने आईटीआई की थी। आईटीआई के बाद शुभम बारी सहजन में स्थित नवयुग महाविद्यालय से स्नातक द्वितीय वर्ष की की पढ़ाई कर रहा था।
शातिर लुटेरों का काम
दोस्तपुर। पलिया देवापुर बाजार में स्थित फ्रेंचाइजी और जनसुविधा केंद्र पर जिस तरह से असलहे के जोर पर लूटपाट और हत्या की गई उससे माना जा रहा है कि लुटेरे शातिर हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक स्थान पर हत्या और एक लाख 59 हजार रुपये की लूट के बाद मात्र पांच सौ मीटर पर स्थित जनसुविधा केंद्र पर भी लूट करना आम बदमाशों का काम नहीं हो सकता।

एएसपी के नेतृत्व में टीम गठित
सुल्तानपुर। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने दिनदहाड़े हुई लूट और हत्या को गंभीरता से लेते हुए एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की है। एसपी ने जिले की स्वॉट के साथ ही सीओ कादीपुर को भी बदमाशों को तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी है। उधर एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र से व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी ने फोन पर वार्ता की। व्यापारी नेता ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ ही पीड़ित परिवार की मदद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed