फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   criminal

शूटरों को कार्बाइन उपलब्ध देने अपराधी गिरफ्तार

Fri, 16 Sep 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
criminal
शूटरों को कार्बाइन उपलब्ध कराने वाले अपराधी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कुड़वार के रवनिया पश्चिम गांव के प्रधान की हत्या करने के लिए शूटरों को नाइन एमएम की कार्बाइन उपलब्ध कराने वाले शातिर अपराधी समेत दो लोगों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि शूटरों को कार्बाइन देने वाले अपराधी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कुड़वार के रवनिया पश्चिम गांव के प्रधान राज नरायन यादव की हत्या करने के मंसूबे से निकले छह शूटरों को सोमवार को स्वाट और दोस्तपुर थाने के पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तार किया था। अपराधियों के पास से एक नाइन एमएम की कार्बाइन, एक पिस्टल, चार तमंचे, कारतूस के साथ ही सोने के जेवरात बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान इंद्रेश तिवारी, दीपांकल उर्फ हिमांशु तिवारी, मनीष तिवारी उर्फ भोले, चित्रेश तिवारी निवासी चौबहा थाना सरतहा, सिंटू मिश्रा उर्फ सनकी निवासी संडहा थाना सराय ख्वाजा, जौनपुर और अमूल सिंह उर्फ रवि निवासी रवनिया पश्चिम के रूप में की गई थी। पूछताछ में इंद्रेश तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसे कार्बाइन कुड़वार के मीरापुर निवासी अब्दुल रहमान उर्फ अबूशाद ने दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अब्दुल रहमान उर्फ अबूशाद और राकेश सिंह निवासी जीत सिंह का पुरवा थाना गोसाईंगंज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में अब्दुल रहमान ने बताया कि जानलेवा हमले के एक मुकदमे में वह वर्ष 2021 में जेल में बंद था। जेल में ही रवनिया पश्चिम कुड़वार में हुई हत्या के मामले में इंद्रेश तिवारी व लिटिल सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी। जमानत पर बाहर आने के बाद पिछले दिनों लाल सिंह व उनके परिजनों से अब्दुल रहमान और राकेश सिंह की मुलाकात हुई थी। उस समय इंद्रेश तिवारी और उसके साथी भी मौजूद थे। तभी उससे अत्याधुनिक असलहा उपलब्ध कराने के लिए इंद्रेश आदि ने सहयोग मांगा था। इसके बाद उसने कार्बाइन इंद्रेश तिवारी को दिया था। एसओ के मुताबिक अब्दुल रहमान उर्फ अबूशाद ने बताया कि जो कार्बाइन बरामद हुई वह अपराधी मुन्ना सिंह इमिलिया के भाई राजा बाबू सिंह ने उसे दी थी। राजा बाबू की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed