{"_id":"5f0742968ebc3e63c76c6015","slug":"criminal-sultanpur-news-lko529971026","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
10. सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती बदमाश।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पांच माह पूर्व शहर के राइन नगर में हुए हत्याकांड में शामिल बदमाश से बल्दीराय पुलिस की बुधवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस के रोकने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा, जबकि दूसरा मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
कोतवाली नगर क्षेत्र के हनीफ नगर निवासी अशफाक (50) का राइन नगर (शुभम सिनेमा) के पास सैलून है। 15 जनवरी 2020 को बाइक से पहुंचे बदमाशों ने अशफाक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया था जबकि रास्ते से गुजर रहे दिलशाद निवासी अन्नू चौराहा को भी गोली लग गई थी। पुलिस ने अशफाक के बेटे शमशाद की तहरीर पर आजम, अमन, शेखू, सोनू और शान मोहम्मद निवासी डिहवा कोतवाली नगर व गुलाम गौश निवासी ओदरा थाना कोतवाली देहात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
हत्याकांड के बाद एसपी ने गुलाम गौश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बल्दीराय थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह बुधवार की देर रात करीब एक बजे क्षेत्र के बलराज का पुरवा गांव के पास रात्रि गश्त में निकले थे। एसओ और पुलिस टीम ने बाइक से आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो उस पर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
अचानक हुई फायरिंग में सिपाही कमलेश पटेल घायल हो गया। पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा जबकि दूसरा भाग निकला। एसओ ने मुठभेड़ की सूचना एसपी शिवहरी मीणा को देते हुए घायल सिपाही कमलेश पटेल और बदमाश को जिला अस्पताल में पहुंचाया। जिला अस्पताल में घायल बदमाश की पहचान गुलाम गौश उर्फ बबलू (32) निवासी ओदरा थाना कोतवाली देहात के रूप में की गई। एसओ ने बताया कि घायल बदमाश अशफाक हत्याकांड में शामिल था। फरार बदमाश की शिनाख्त कर ली गई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधी अशफाक हत्याकांड में शामिल था। जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। चिह्नित अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या फिर जिला। पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए रात-दिन लगी है।