{"_id":"570fca224f1c1b5d334a6ae8","slug":"youth-murdered-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कॉलोनी में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांशीराम कॉलोनी में युवक की गोली मारकर हत्या
Amarujala Bureau
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
शहर में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार की सुबह घर से दूध लेने के लिए निकले एक युवक को तीन युवकों ने गोलियों से भून दिया। युवक को दो गोलियां लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना पाते ही पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। हत्या के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के अमहट के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक 35 में साहिल उर्फ राजू खां (26) बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से पैदल ही दूध लेने के लिए निकला था। वह कॉलोनी के बीचों-बीच पहुंचा था तभी तीन युवक वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया। साहिल जब तक कुछ समझता दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। साहिल को दो गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक बाइक से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई हत्या से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की। इस बाबत गभड़िया चौकी प्रभारी एफआर खां ने बताया कि मृतक की मां मुन्नी बेगम की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच भी कांशीराम कॉलोनी के ईद-गिर्द ही घूम रही है।
विज्ञापन
घटना के पीछे रंजिश का मामला बताया जा रहा है। ये भी बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले तीनों युवक भी कांशीराम कॉलोनी में देखे जाते थे। कुछ लोगों का कहना है कि हत्यारे साहिल के करीबी हैं।