फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor caught while arriving to deliver 21 kg of cannabis for

Delhi NCR News: 3500 के लिए 21 किलो गांजा पहुंचाने आया नाबालिग पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए उपयोगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
गाजियाबाद से 3500 रुपये के लिए दिल्ली में गांजे की खेप पहुंचाने आए साढ़े 17 वर्षीय नाबालिग को उत्तर जिला पुलिस ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी से पकड़ लिया। उसके दो ट्रॉली बैग से 21.360 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस (मादक पदार्थ रोधी दस्ता) अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया है। उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि एसीपी शंकर बनर्जी के निर्देशन में एसआई मुकेश तोमर की टीम ने आठ अक्तूबर रात करीब 8:40 बजे गुप्त सूचना के आधार पर नाबालिग को रोका। उसके लाल और हरे रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर गांजे के तीन पैकेट मिले। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि गाजियाबाद में दो लोगों ने उसे बैग सौंपे थे। दिल्ली में गांजे की खेप पहुंचाने के बदले उसे 3500 रुपये देने का वादा किया गया था। पुलिस अब गांजा भेजने वाले दोनों लोगों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed