{"_id":"6acb9985f47ffa9ea602bdcc","slug":"rape-accused-pawan-mahato-relaxes-in-korba-hospital-special-ward-under-police-custody-seen-with-mobile-korba-news-c-1-1-noi1487-4822036-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में दुष्कर्म का आरोपी अस्पताल में भर्ती: मोबाइल और गुटखे के वीडियो से पुलिस की निगरानी पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में दुष्कर्म का आरोपी अस्पताल में भर्ती: मोबाइल और गुटखे के वीडियो से पुलिस की निगरानी पर सवाल
Sun, 11 Oct 2026 09:15 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 09:15 PM IST
सार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप का सामना कर रहा पवन महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती है। आरोपी के मोबाइल पर बात करने और गुटखा खाते नजर आने के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में आराम फरमाता मिला दुष्कर्म का आरोपी,
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोपी पवन महतो पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती है, जहां वह मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर आया। आरोप है कि जेल जाने से बचने के लिए आरोपी अस्पताल में भर्ती हो गया है।
दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पवन महतो ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी अडानी कोरबा पावर प्लांट में कार्यरत है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को MLC और मुलाहिजा परीक्षण के लिए ले जाया गया था, इसी दौरान उसकी तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के स्पेशल वार्ड में आरोपी भर्ती है, जहां उसकी निगरानी के लिए दो आरक्षक ड्यूटी पर तैनात हैं। लेकिन अस्पताल में आरोपी को मिल रही सुविधाओं और उसके मोबाइल इस्तेमाल करने के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पवन महतो ने शादी का झांसा देकर अनाचार किया है। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को पकड़ा था, मेडिकल के दौरान तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल आरोपी अस्पताल में है और डिस्चार्ज होते ही उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
वहीं आरक्षकों की लापरवाही के सवाल पर सीएसपी ने कहा कि टेक्निकली आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ था और पुलिस अभिरक्षा में नहीं था, भाग न जाए इसलिए आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। यदि आरक्षक द्वारा कोई लापरवाही बरती गई है तो एसपी द्वारा जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।