{"_id":"f422049883919282e40163d5e6898b8e","slug":"youth-dies-of-ht-line-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटकर गिरी एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूटकर गिरी एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर क्षेत्र में पूरे रिसाल का पुरवा गांव में जमीन पर टूट कर गिरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पूरे रिसाल का पुरवा कचनांव निवासी रमाकांत मौर्य (26) पुत्र मनेश्वर प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार दोपहर बाग जा रहा था। रास्ते में जमीन पर टूट कर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार पर उसका पैर पड़ गया। इससे वह झुलस गया। गंभीर हालत में परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए जहां से चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि तार दो दिन से टूटा पड़ा था लेकिन बिजली कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन