फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth dies in severe accident

कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Sun, 19 Feb 2017 10:46 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 19 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in severe accident
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कंजास गांव के पास रविवार रात कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी मुसाफिरखाना में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


रविवार की रात जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कंजास गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की शिनाख्त जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वारिसगंज निवासी तारिक (25) पुत्र सलीम के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन


तारिक मुसाफिरखाना से वारिसगंज की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कार सवार कमरुद्दीन (38) पुत्र बदरुद्दीन निवासी आलापुर बाराबंकी को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना में भर्ती कराया है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस के मुताबिक हादसे के शिकार युवक ने हेल्मेट नहीं पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed