{"_id":"6ae9ef2086ba60f7b007b9cb","slug":"sdgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111042-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: -सगाई के तोहफे घर में रखे थे, अगले ही दिन चोरों ने कर दिया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: -सगाई के तोहफे घर में रखे थे, अगले ही दिन चोरों ने कर दिया हाथ साफ
विज्ञापन
फोटो -हल्दौनी में चामुंडा मंदिर के पास स्थित एक्सपोर्ट मैनेजर के मकान से 10 लाख की चोरी
- छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए चोर, कमरों के ताले तोड़कर सगाई में मिले जेवर भी ले गए
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बेटे की सगाई के अगले ही दिन चोरों ने एक परिवार की खुशियों पर पानी फेर दिया। हल्दौनी में चामुंडा मंदिर के पास स्थित एक एक्सपोर्ट मैनेजर के मकान को चोरों ने निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये के गहने और कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर घर में रखे उन गहनों को भी समेट ले गए, जो एक दिन पहले ही बेटे की सगाई में मिले थे। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य नौकरी पर गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर चोरी का पता चला तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए।
सुधीर सिंह का कहना है कि रविवार रात उनके बड़े बेटे की सगाई का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में रिश्तेदारों और परिचितों ने परिवार को गहने और अन्य उपहार दिए थे। इसके चलते घर में काफी कीमती सामान रखा हुआ था। सोमवार सुबह परिवार के सभी सदस्य रोजाना की तरह अपने-अपने काम पर चले गए। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने कमरों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखी अलमारियों व अन्य सामान को खंगाल डाला। चोरों ने सगाई में मिले गहनों के साथ घर में पहले से रखे जेवर और अन्य कीमती सामान भी समेट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शाम करीब 6:30 बजे परिवार के सदस्य नौकरी से घर लौटे तो कमरों के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर करीब 10 लाख रुपये के गहने और कीमती सामान चोरी होने का पता चला। शिकायत मिलने पर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।