{"_id":"6ae9ed48c371d9c14f0837d9","slug":"body-of-a-young-man-found-near-bhodwal-majri-station-panipat-news-c-244-1-pnp1006-167079-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भोड़वाल माजरी स्टेशन के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भोड़वाल माजरी स्टेशन के पास मिला युवक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव मिला है। इसकी सूचना आसपास मौजूद लोगों ने जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की उम्र करीब 65 साल बताई जा रही है।
जीआरपी समालखा के चौकी प्रभारी जसबीर ने बताया कि स्टेशन के पास एक युवक का शव मिला है। उसने गले में रुद्राक्ष और मोतियों की माला पहन रखी थी। व्यक्ति ने भगवा रंग का कुर्ता और कमर में गुलाबी रंग का पायजामा पहना हुआ था। जीआरपी ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।