{"_id":"06ebd4a36cf0601dd948f033a6187dbd","slug":"youth-coming-out-of-bank-looted-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से लौट रहे युवक से 30 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से लौट रहे युवक से 30 हजार की लूट
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे एक युवक से असलहे के जोर पर दो युवकों ने 30 हजार रुपये लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक असलहा लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मेंहाराम गांव निवासी शिवकुमार वर्मा पुत्र रमई वर्मा शुक्रवार की सुबह पीढ़ी स्थित बड़ौदा पूर्वी ग्रामीण बैंक से रुपये निकालने गया था।
विज्ञापन
शिवकुमार ने बैंक से 25 हजार रुपये निकाला था, जबकि उसके पास पहले से ही पांच हजार रुपये थे। रुपये लेकर शिवकुमार मोपेड से घर लौट रहा था।
रास्ते में सवनिया गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया। शिवकुमार जब तक कुछ भी समझ पाता एक युवक ने उसपर तमंचा तान दिया। इसके बाद युवक ने शिवकुमार के पास रखे 30 हजार रुपये लूट लिया और असलहा लहराते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन