फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Yash was strangled

गला दबाकर की गई यश की हत्या

Tue, 01 Sep 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 01 Sep 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वेद वेदांग गुरुकुल विद्यापीठ में छात्र यश की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा होने के बाद गुरुकुल विद्यापीठ का तंत्र ही सवालों के घेरे में है। विद्यापीठ के प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आचार्य तक यश की मौत को खुदकुशी बताते रहे। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर यश की हत्या क्यों की गई। फिलहाल पुलिस गुरुकुल के कई आचार्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कूरेभार थाना क्षेत्र के ककरहवा (मझवारा) में वेद वेदांग गुरुकुल  विद्यापीठ में छात्र यश पांडेय (15) पुत्र कृष्ण कुमार पांडेय निवासी बरना थाना जेथरा जिला एटा की बीते रविवार की सुबह परिसर में ही पेड़ के सहारे फंदे से शव लटकता पाया गया था। पुलिस ने पिता कृष्ण कुमार पांडे की तहरीर पर उप आचार्य सत्यव्रत पांडेय व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को यश के शव का दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। चिकित्सकों की टीम में डॉ. सीएल रस्तोगी और डॉ. गोपाल रजक शामिल थे।
विज्ञापन


 पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यश की मौत गला घोंटने की वजह से पाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्ट्रैंगुलेशन आया है। चिकित्सकों की मानें तो यश की गला दबाकर हत्या की गई है। गले के बाएं साइड पर चढ़ने से हड्डी टूटी है। यहां तक कि कान के पीछे तीन से चार सेंटीमीटर अंदर से चोट के निशान पाए गए हैं। चिकित्सकों की मानें तो यश की मौत दो दिन पूर्व यानी शनिवार की रात 10 से 11 बजे की रात में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पेट में चावल बचा था। यश के पिता की मानें तो उनकी शनिवार की रात करीब आठ से नौ के बीच यश से फोन पर बात हुई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यश गुरुकुल विद्यापीठ का वह कौन सा सच जान गया था या फिर देख लिया था जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। यश की मौत के बाद से ही पुलिस गुरुकुल के प्रबंधक वंशीलाल व तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed