फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Woman died during the operation, case against doctors

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, डॉक्टरों पर केस

Sat, 14 May 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sat, 14 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Woman died during the operation, case against doctors
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
‍निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान टेबल पर ही एक महिला की मौत हो गई। इससे नाराज परिवारीजनों ने नर्सिंग होम के बाहर हंगामा किया। चिकित्सक पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने पति की तहरीर पर दो चिकित्सक समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जगदीशपुर क्षेत्र में सालपुर गांव निवासी राम कुमार की पत्नी शिवकुमारी (32) की बच्चेदानी का ऑपरेशन होना था। परिवारीजनों ने उसे जगदीशपुर स्थित सेहत नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम शिव कुमारी का ऑपरेशन सीएचसी जगदीशपुर में तैनात चिकित्सक विकलेश शर्मा व नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. परवेज अहमद ने किया। रात करीब आठ बजे ऑपरेशन के दौरान ही शिव कुमारी की ऑपरेशन थियेटर के अंदर टेबल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव कुमारी की मौत के बाद आनन-फानन में दोनों चिकित्सक ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकले और चले गए। इस दौरान मौत की जानकारी होते ही परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिवारीजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया।


नर्सिंग होम में हंगामे और मौत की सूचना पाते ही एसओ जगदीशपुर रतन सिंह वहां पहुंचे। एसओ ने परिवारीजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने पति की तहरीर पर डॉ. परवेज अहमद, सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विकलेश शर्मा व तीन-चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed