{"_id":"f09b25295ac6f90f9da4e41243843608","slug":"woman-burnt-to-death-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलते मकान में फंसकर जिंदा जल गई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलते मकान में फंसकर जिंदा जल गई महिला
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैधन गांव में सोमवार की शाम एक छप्पर के मकान में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक महिला मकान से बाहर नहीं निकल पाई और जिंदा जल गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल दिया है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मैधन गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह का छप्पर का मकान है। सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक राजेंद्र प्रसाद सिंह के छप्पर के मकान में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के वक्त राजेंद्र प्रसाद की पत्नी सुमन सिंह अकेले की घर में थी, जबकि बच्चे बाहर थे।
विज्ञापन
आग लगने से सुमन सिंह मकान के अंदर ही फंस गई। ग्रामीण धुआं और आग की लपटें उठने पर वहां पहुंचे और किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद सुमन सिंह का शव अंदर जला हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद राजस्व निरीक्षक राम मूर्ति यादव, नायब तहसीलदार राम अनुज सिंह समेत कई अधिकारी गांव पहुंच गए। आग से करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन