फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two youth dead in accident.

ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को कार ने रौंदा, दो की मौत

Sun, 09 Aug 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 09 Aug 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

अलीगंज (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अहबल का पुरवा के पास रविवार की शाम बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हालांकि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के पैगापुर निवासी हशीब का बेटा मुजीब (18) गांव के ही गुलाम गौस उर्फ बाबू (19) पुत्र बदरुद्दीन और मोहम्मद जावेद (18) पुत्र सफुदल हुसैन के साथ रविवार की शाम बाइक से अलीगंज जा रहा था। तीनों युवक रास्ते में कुड़वार थाना क्षेत्र के अहबल का पुरवा गांव के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार संख्या यूपी 62 एम 5884 बाइक को सामने से टक्कर मारते हुए हाईवे किनारे दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन


 दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में मुजीब और गुलाम गौस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed