{"_id":"a9f071d5914c7bf10bde5592cd445b9e","slug":"two-smuggler-arrested-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहों की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ एसटीएफ ने सर्विलांस की मदद से अपराधियों को पिस्टल की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एसटीएफ ने तीन पिस्टल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसटीएफ लखनऊ को जानकारी मिली कि बदमाशों को पिस्टल की सप्लाई करने वाले दो युवक सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर क्षेत्र में मौजूद हैं। एसटीएफ के इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह टीम के साथ दोस्तपुर थाने पहुंचे और एसओ दोस्तपुर सुरेंद्र सिंह से संपर्क किया।
विज्ञापन
एसओ दोस्तपुर को साथ लेकर एसटीएफ ने क्षेत्र के सहंगिया गांव में छापा मारकर संकटा कुमार सिंह उर्फ बबलू निवासी सहंगिया थाना दोस्तपुर व रज्जब शेख निवासी मनौली पूरे मलिक कोतवाली मुसाफिरखाना जिला अमेठी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से .32 व नाइन एमएम की तीन पिस्टल बरामद की गई।
विज्ञापन