{"_id":"57c3147e4f1c1b602fd5002f","slug":"two-sects-clashed-infront-of-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के सामने भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम के सामने भिड़े दो पक्ष
Amarujala Bureau
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण की सूचना पर एसडीएम ने संग्रामपुर पुलिस को भेजकर निर्माण कार्य रोकवा दिया। पुलिस के हटते ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने की सूचना पर एसडीएम व तहसीलदार राजस्व कर्मियों के साथ स्वयं पहुंच गए। एसडीएम ने निर्माण कार्य गिरवाना शुरू कराया तभी आरोपी पक्ष शिकायतकर्ता से भिड़ गया और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते शीतलागंज बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
थाना संग्रामपुर की ग्राम पंचायत पुन्नपुर के ग्राम प्रधान महेंद्र उर्फ दुनिया सिंह ने रविवार को एसडीएम अशोक कनौजिया को फोन कर ग्राम पंचायत की शीतलागंज बाजार में महेश सिंह आदि द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण करने की शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची संग्रामपुर पुलिस ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया था। पुलिस के हटते ही दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी ग्राम प्रधान ने फिर एसडीएम को दी।
विज्ञापन
तब एसडीएम ने एसओ को दोबारा भेजा। इसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुकने पर स्वयं एसडीएम तहसीलदार राम कुमार के साथ पहुंच गए। एसडीएम के निर्देश पर जब ग्राम प्रधान पक्ष के लोग स्लैब ढहाने लगे। तभी आरोपी पक्ष अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम प्रधान पक्ष से भिड़ गया और मारपीट करने लगा। देखते ही देखते पूरी बाजार में अफरातफरी मच गई। एसडीएम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ दिया।
विज्ञापन