{"_id":"39ead426f267a0e539154b4ded18437d","slug":"two-injured-in-firing-during-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में किशोर समेत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में किशोर समेत दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगीवीर गांव में बुधवार रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान की गई फायरिंग में किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कुड़वार क्षेत्र के सोहगौली निवासी लवकुश पाठक के बेटे की शादी त्रिसुंडी निवासी जयप्रकाश तिवारी की बेटी से तय थी। बुधवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के जोगीवीर स्थित एक मैरिज हॉल में दोनों परिवार विवाद के लिए पहुंचे थे। द्वारपूजा के दौरान रिवॉल्वर से की गई फायरिंग की चपेट में आने से नितिन (13) पुत्र बबलू पाल और सुधीर (21) पुत्र जितेंद्र पाठक निवासी सोहगौली थाना कुड़वार घायल हो गए।
विज्ञापन
परिवारीजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ कोतवाली देहात सुरेश पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी है। दरोगा को जांच के लिए भेजा गया है। अब तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन