{"_id":"59907bec4f1c1bb03c8b47b1","slug":"two-deaths-in-accident-in-dubeypur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Amarujala Bureau
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अहबल का पुरवा गांव के पास रविवार की दोपहर सवारियों से भरे एक टेंपो को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। दुर्घटना से टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
कुड़वार थाना क्षेत्र के अहबल का पुरवा गांव के पास रविवार की दोपहर सवारियों से भरे एक टेंपो को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में टेंपो पर सवार यात्री गंगाराम (40) पुत्र गुलाब चंद्र अग्रहरि निवासी रवनिया पूरब थाना कुड़वार, महफूज (38) पुत्र मकसूद खां निवासी खैराबाद कोतवाली नगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामसुख (45) निवासी रवनिया पूरब थाना कुड़वार, आनंद गौतम (30) और उनकी पत्नी लालती देवी निवासी कुटिया थाना कुड़वार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आनंद गौतम को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पाते ही एडीएम प्रशासन बीडी सिंह अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से बातचीत की। एडीएम ने घायलों को हर संभव उपचार के लिए मदद करने को कहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन