फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two brothers die in accident

सड़क हादसे में दो भाइयों ने दम तोड़ा

Sun, 23 Apr 2017 10:28 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 23 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Two brothers die in accident
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

बहन की शादी का निमंत्रण देने बाइक से निकले चचेरे भाइयों को अनियंत्रित ट्रैक्टर से रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसा धम्मौर थाने के हीरापुर गांव के पास हुआ। चचेरे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।       

विज्ञापन



अमेठी जिले के थाना क्षेत्र संग्रामपुर के टीकरमाफी गांव निवासी इकबाल की पुत्री की शादी छह मई को होनी है। इकबाल के छोटे भाई कुद्दूश घर पर रहते है जबकि अन्य भाई व उनका परिवार मुंबई में रहता है। चार दिन पहले परिवार के लोग मुंबई से घर आए थे। रविवार सुबह कुददूश का पुत्र फैजान (18) और छोटे भाई मकबूल का पुत्र सिराज (20) थाना क्षेत्र धम्मौर के गांव बिकना रिश्तेदार के घर शादी का निमंत्रण देने निकले थे।
विज्ञापन


रास्ते में हारीपुर गांव के पास वे बाइक  सड़क के किनारे खड़ी कर लघुशंका कर रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष धम्मौर धनंजय पांडेय ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।                    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed