फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Turtles released in Gomti water

कोर्ट के आदेश पर नदी  में छोड़े गए बरामद कछुए

Fri, 13 Jan 2017 10:09 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Fri, 13 Jan 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Turtles released in Gomti water
देखने को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

अमेठी जिले के चतुरीपुर गांव में नौ जनवरी को बरामद तस्करी के करीब 44 क्विंटल कछ़ुओं को शुक्रवार को गोमती नदी में छोड़ा गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में नदी में डाला गया। भारी संख्या में कछुुओं को नदी में छोड़े जाने की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ सीताकुंड घाट पर जमा रही।

विज्ञापन


 
अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के चतुरीपुर गांव में बीते नौ जनवरी को एसटीएफ की टीम ने छापा मारकर कछुआ तस्करी का पर्दाफाश किया था। चतुरीपुर गांव से करीब 44 क्विंटल कछुए बरामद हुए थे। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया था। दूसरे आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय ने दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज करते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


बरामद कछुओं को न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को क्षेत्रीय वनाधिकारी अमेठी नावेद सिद्दीकी के नेतृत्व में सीताकुंड घाट से गोमती नदी में डाला गया। इस मौके पर सीताकुंड चौकी इंचार्ज अमित कुमार समेत अन्य स्थानीय पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed