{"_id":"5703e9de4f1c1b222ec811ba","slug":"trader-attacked-shop-closed-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी को सरे बाजार पीटा, प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी को सरे बाजार पीटा, प्रदर्शन
Amarujala Bureau
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनपतगंज बाजार में दबंगों के कहर से व्यवसायी आतंकित हैं। मंगलवार की सुबह बाइक सवार चार युवकों ने बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में घुसकर व्यवसायी को बाहर खींच कर डंडे और लात-घूसों से जमकर पीटा। दिनदहाड़े बाजार में हुई घटना से व्यवसायियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
पीड़ित व्यवसायी चौकी पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर लेकर पहुंचा तो उसे डांटकर भगा दिया गया। पुलिस की कार्यशैली से नाराज व्यवसायियों ने धनपतगंज बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर तीन नामजद समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कूरेभार थाना क्षेत्र के काली पांडेय का पुरवा (मझवारा) निवासी राम सजीवन तिवारी धनपतगंज बाजार में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान करते हैं। मंगलवार की सुबह नौगवांतीर निवासी सौरभ सिंह पुत्र अखंड प्रताप सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, अगनू पुत्रगण शिवमूर्ति सिंह व एक अज्ञात युवक दो बाइकों से राम सजीवन तिवारी की दुकान पर पहुंच गए। चारों युवक दुकान के अंदर घुसकर राम सजीवन को खींचकर बाहर निकाला और डंडे व लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
व्यवसायी को पीटने के बाद चारों आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित व्यवसायी धनपतगंज बाजार के अन्य व्यवसायियों के साथ धनपतगंज चौकी पर पहुंचा और चौकी इंचार्ज नीशू तोमर को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय व्यवसायी को डांटकर भगा दिया।