फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three students drown in Gomti

गोमती में नहा रहे तीन छात्र डूबे

Thu, 08 Oct 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन

घर से स्कूल निकले तीन छात्र गुरुवार की दोपहर गोमती नदी में नहाते समय्र डूब गए। मछुवारों के बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस ने छात्रों की तलाश के लिए नदी में गोताखोरों को उतारा है। नदी में डूबे तीनों छात्रों के परिवारीजनों का पता चल गया है।

विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के बढ़ैयावीर मोहल्ला निवासी वेद प्रकाश पांडेय बीएसएनएलकर्मी हैं। उनका बेटा अभिषेक पांडेय (15)  शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा नौ का छात्र है। इसी विद्यालय में वन विभाग में कार्यरत अजय पांडेय का बेटा अंकित पांडेय (15) और ग्रामीण बैंक के मैनेजर सुरेश सिंह का बेटा सूर्यांश सिंह भी कक्षा नौ में अभिषेक के साथ ही पढ़ता है।
विज्ञापन


तीनों छात्र गुरुवार की सुबह  बाइक संख्या यूपी 44 टी 7277 से स्कूल पढ़ने गए थे, लेकिन स्कूल नही पहुंचे। दोपहर करीब साढ़े 12  बजे तीनों छात्र बाइक से गोमती में नहाने के लिए साथ निकले थे। तीनों छात्र बाईपास होते हुए कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के टांटिया नगर चौराहे के समीप से होकर गुजरी गोमती नदी के पास पहुंचे। तीनों छात्रों ने नदी के किनारे बाइक खड़ी की और कपड़े उतारकर  स्कूल के बैग में रख दिया। जूते और मोजे बैग के पास रखकर नदी में स्नान करने उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक छात्र पानी में डूबने लगा। उसे बचाने का प्रयास  साथ स्नान कर रहे अन्य दोनों छात्रों ने किया। इस दौरान तीनों छात्र पानी में डूबने लगे। छात्रों के शोर मचाने पर गोमती नदी में मछली पकड़ने के लिए गए मछुवारे महेश के बेटे अशोक और संतराम के बेटे संजय ने भागकर  टांटिया नगर के पास खड़े कटाऊ मल्लाह को बताया। छात्र के पानी में डूबने की सूचना पाते ही कटाऊ शोर मचाते हुए अन्य लोगों को साथ लेकर गोमती नदी में  पहुंच गया। मल्लाह गोमती नदी में कूदे लेकिन तब तक तीनों छात्र पानी में  डूब चुके थे। मल्लाहों की सूचना के बाद गोसाईगंज थाने के इंस्पेक्टर आरपी  शाही, कोतवाली देहात के एसओ सुरेश पांडेय, द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ  वहां पहुंच गए।


 पुलिस ने स्कूल बैग की तलाशी ली तो एक छात्र का आईकार्ड मिला। तीनों छात्रों के परिवारीजन  जिगर के टुकड़े के सकुशल होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। इस बाबत  इंस्पेक्टर आरपी शाही ने बताया कि चूंकि घटना स्थल के पास ही स्कूल के तीन बैग मिले हैं। तीन जोड़ा जूता मिला है। इससे स्पष्ट है कि गोमती नदी में  तीन बच्चे डूबे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed