फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three fraud arrested

अंतरप्रांतीय जालसाज गिरोह के 3 सदस्य बंदी

Sat, 02 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three fraud arrested
पॉलिसी रिवाइवल कराने के नाम पर करते थे ठगी - फोटो : Amarujala

जिले के क्राइम ब्रांच ने प्राइवेट सेक्टर की बीमा कंपनियों की बंद पड़ी पॉलिसियों का रिवाइवल (पुनर्चालन) कराने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से विभिन्न बैंकों के 14 एटीएम कार्ड, 12 चेक बुक, दो पासबुक, पांच अदद सील मुहर, नौ सिमकार्ड, तीन मोबाइल फोन व तीन हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरोह ने पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक व्यापारी को झांसा देकर अपने खातों में 20.50 लाख रुपये ठग लिए थे।

विज्ञापन



जिले के दुर्गापुर बाजार निवासी भोला चंद्र बरनवाल के पुत्र राहुल ने बीते 18 फरवरी को पीपरपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपने पिता से अलग-अलग तिथियों में कुल मिलाकर 20.50 लाख रुपये ठगने का केस दर्ज कराया था। राहुल ने पुलिस को बताया था कि ठगी करने वालों ने यह धन बीते एक वर्ष में थोड़ा-थोड़ा कर 36 बैंक अकाउंट में जमा करवा लिया। विश्वास के लिए बाद में उनके पिता के नाम 49.50 लाख का केनरा बैंक का एक चेक भेजा गया, जो भुगतान के लिए लगाने पर फर्जी निकला। केस दर्ज करने के बाद एसपी ने मामले के खुलासे की जिम्मेदारी एएसपी टीएन त्रिपाठी व क्राइम ब्रांच के स्वाट विंग प्रभारी सुनील कुमार यादव को दी थी।
विज्ञापन



एएसपी के पर्यवेक्षण में टीम ने केस पर काम शुरू किया तो पाया कि गिरोह के सदस्य नोएडा में बैठकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। बृहस्पतिवार को टीम के तीन सदस्य भोला चंद्र से और पैसा लेने के लिए लखनऊ आ गए। पीड़ित की सूचना पर सक्रिय टीम ने लखनऊ से गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा। पकड़े गए ठगों की पहचान फरीदाबाद निवासी रवि मिश्र व दिल्ली निवासी आकाश सिंह व सुमित कुमार मिश्र के रूप में हुई। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 14 एटीएम कार्ड, 12 चेक बुक, दो पासबुक, पांच अदद सील मुहर, नौ सिमकार्ड, तीन मोबाइल फोन व तीन हजार रुपये बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब एएसपी ने बताया कि एसपी के आदेश परटीम को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed