फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three died of lightening

बिजली गिरने से दो किशोरों समेत तीन मरे

Wed, 08 Jul 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 08 Jul 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर।  बिजली गिरने से बुधवार को दो किशोरों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत चार लोग झुलस गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बिजली की चपेट में आने से 12 बकरियों की भी मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया है।

विज्ञापन



पहली घटना लंभुआ  कोतवाली क्षेत्र के मकसूदन गांव के निषाद बस्ती की है। बुधवार की शाम गांव निवासी राम सॅवारे का बेटा  संदीप (15) और गांव के ही बुद्धिराम की पुत्री वंदना (6) बुधवार की दोपहर घर के पास खेल रहे थे। तभी बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए संदीप और वंदना पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी पेड़ के पास बिजली गिरी। दोनों बिजली की चपेट में आ गए। परिवारीजन दोनों को लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में संदीप की मौत हो गई। वंदना को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना के बाद नायब तहसीलदार विकास दुबे घटना स्थल पर पहुंचे। संदीप की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दूसरी घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चोरमा गांव की है। गांव निवासी श्रीरामपाल (50) पुत्र रामबख्श पाल, चंद्रावती (45) पत्नी ब्रह्मादीन पाल, नीतेश कुमार (12) पुत्र रामधीरज, ठाकुरदीन पाल (58) पुत्र रामफल गांव के बाहर बकरी चरा रहे थे। अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए चारों बकरियों के साथ बरगद के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान बिजली गिरने से श्रीराम पाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंद्रावती, नीतेश और ठाकुरदीन पाल गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की चपेट में आने से 12 बकरियों की भी मौत हो गई। घायलों को सेमरी बाजार में स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। तीसरी घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कूंही डंडिया गांव की है। गांव निवासी अमरजीत यादव का बेटा सचिन (14) बुधवार की शाम मवेशी चरा रहा था। अचानक बारिश के दौरान बिजली गिरने से सचिन उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद तहसीलदार कृपाशंकर पांडेय घटना स्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed