{"_id":"6af33f37ba8297e9a5040773","slug":"dfgs-grnoida-news-c-1-noi1095-4920967-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिना नंबर प्लेट की बाइक से घूम रहा चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिना नंबर प्लेट की बाइक से घूम रहा चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
- अवैध तमंचा और चोरी के मोबाइल समेत 4200 रुपये बरामद- छलेरा कट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा, प्राथमिकी दर्ज
-- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, चोरी का मोबाइल, 4200 रुपये और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में छलेरा, बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड और हरिजन बस्ती में चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सेक्टर-37 स्थित छलेरा कट पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर-49 की तरफ से बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान हरदोई के कौशलपुरी निवासी अर्पित के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गढ़ी चौखंडी में रह रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध तमंचा और चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ। इसके अलावा 4200 रुपये नकद मिले। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सेक्टर-62 के पास से मोबाइल चोरी करने और सेक्टर-44 छलेरा व बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड के पास चोरी की वारदातों के बाद सामान बेचने की बात कबूली है।
तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा : पुलिस का दावा है कि आरोपी ने छलेरा से लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने, बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड के पास से एक महंगा मोबाइल चोरी करने और हरिजन बस्ती में घर के बाहर लगे मोबाइल टावर से एलएमडी मशीन चोरी करने की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इन मामलों में पहले से प्राथमिकी दर्ज हैं। थाना प्रभारी डी पी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।