फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Theft in Sai temple

मंदिर से चांदी का मुकुट व नकदी चोरी

Sun, 09 Apr 2017 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 09 Apr 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Theft in Sai temple
लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के सेनानी विहार स्थित साईं मंदिर को शनिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। छत के रास्ते मंदिर में घुसे चोरों ने साईं का चांदी का मुकुट व दानपात्र में रखे करीब 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी रविवार सुबह हुई। मंदिर के पुजारी ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के गोराबारिक सेनानी विहार कॉलोनी में साईं मंदिर स्थित है।

पुजारी अवधेश नरायन तिवारी मंदिर के सामने ही किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार की रात नौ बजे वे मंदिर में ताला बंद कर अपने कमरे में सोने चले गए। रात में चोर छत के रास्ते मंदिर में दाखिल हो गए। चोरों ने साईं प्रतिमा का चांदी का मुकुट व दान पात्र में रखे करीब 20 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह जब पुजारी अवधेश नरायन ने पूजा करने के लिए मंदिर का दरवाजा खोला तो वे भीतर का नजारा देख सन्न रह गए।
विज्ञापन


साईं प्रतिमा पर लगा चांदी का मुकुट गायब था। दान पात्र टूटा हुआ था। दानपात्र में रखा करीब 20 हजार रुपये गायब था। घटना की जानकारी होने के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ मंदिर पर जमा हो गई। लोगों ने वाकये की जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को दी। पुजारी अवधेश नरायन ने पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed