{"_id":"84939b088812065479250adccdd41d34","slug":"theft-at-satyanarayani-dhaam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यनारायणी धाम का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सत्यनारायणी धाम का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां सत्यनारायणी भगवती धाम को तीसरी बार चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर केे द्वार का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने लाखों का सामान गायब कर दिया। धाम के पुजारी की ओर से थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन
मामला लंभुआ थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव का है। भगवतीपुर गांव में मां सत्यनारायणी भगवती धाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। सोमवार की रात मंदिर के पुजारी सूर्यपाल रोजाना की तरह शाम की पूजा करने के बाद अपने कक्ष में विश्राम करने चले गए।
विज्ञापन
सुबह जब वे पूजा के लिए धाम पर पहुंचे तो नजारा देखकर अवाक रह गए। धाम के द्वार का ताला टूटा था। यह वाकया देखकर पुजारी ने ग्रामवासियों को घटना की जानकारी दी। उनके मुताबिक चोर मंदिर में लगे 80 किलोग्राम वजन के पीतल के घंटे को उठा ले गए। इसके अलावा देवी प्रतिमा पर लगे चांदी के मुकुट व सोने से निर्मित अन्य कीमती जेवरातों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दानपात्र में रखी नगदी भी चोरों ने उड़ा दी। धाम के पुजारी ने लंभुआ थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन