{"_id":"577026074f1c1bc77379ae7e","slug":"the-two-were-killed-by-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बच्चे समेत दो की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से बच्चे समेत दो की जान गई
अमर उजाला / सुल्तानपुर
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौंसा बाबू का पुरवा और कल्यानपुर गांव में रविवार की सुबह मासूम बच्चे और किसान की करंट से मौत हो गई। बच्चे की मौत जहां बिजली के पोल के स्टे रॉड में उतर रहे करंट से हुई, वहीं किसान नलकूप में उतरे करंट की चपेट में आ गया।
पहली घटना जयसिंहपुुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा बाबू का पुरवा गांव की है। गांव निवासी धीरज कुमार का तीन वर्षीय बेटा सुमित रविवार की सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था। घर के बाहर लगे बिजली के पोल के स्टे रॉड में करंट उतर रहा था।
खेलने के दौरान सुमित ने स्टे रॉड को जैसे ही पकड़ा उसे करंट लग गया। करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से बिजली के पोल के स्टे रॉड में करंट उतर रहा था। इसकी शिकायत बिजली कर्मियों से की गई थी, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
इस बाबत जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी विनेश सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। यदि परिवारीजन उन्हें तहरीर देंगे तो बिजली कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
दूसरी घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर गांव की है।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के छावनी निवासी किसान केशनाथ (55) की कल्यानपुर गांव में आम की बाग है। रविवार की सुबह वे बाग देखने गए थे। बाग में ही केशनाथ ने नलकूप लगाया था। नलकूप के पास वे नहाने गए। तभी नलकूप में उतर रहे करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।