{"_id":"8d45a43099188bf0dd79eb1b97340b59","slug":"the-death-of-the-young-man-released-from-police-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत से छूटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस हिरासत से छूटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से छूटे युवक की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारीजन पुलिस पर युवक की पिटाई का आरोप लगाते हुए देर शाम शव लेकर कोतवाली पहुंच गए। परिवारीजनों ने मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।
लंभुआ के मझुई लाला का पुरवा में 10 दिसंबर को मजार पर मेला लगा था। मेले में मझुई लाला का पुरवा निवासी कलीमुद्दीन उर्फ कल्लन (30) और रियाज की चौकिया नरहरपुर की कुछ युवकों से मारपीट हुई थी। इसी मामले में पुलिस शनिवार सुबह कल्लन और रियाज को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई थी। दोपहर बाद दोनों युवकों का शांतिभंग के अंदेशे में पुलिस ने चालान कर दिया था।
दोनों की एसडीएम कोर्ट से जमानत हो गई थी। दोनों युवक अपने-अपने घर पहुंच गए थे। शाम पौने छह बजे अचानक कल्लन को उल्टी होने लगी और उसकी मौत हो गई। कल्लन के परिवारीजनों की मानें तो उसकी पुलिस ने पिटाई की थी। कल्लन की मौत से आक्रोशित परिवारीजन ग्रामीणों के साथ देर शाम शव लेकर कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
परिवारीजनों की मांग है कि मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस बाबत कोतवाल हरिशंकर तिवारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों का शांतिभंग के अंदेशे में चालान किया था। दोनों युवकों की पिटाई नहीं की गई थी।