{"_id":"a541dfe18f679121b47591c1f1050e9d","slug":"the-boy-was-thrashed-by-a-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने बालक को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने बालक को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शनिवार दोपहर कस्थुनी के पास आलमबाग डिपो की बस ने 11 वर्षीय बालक को रौंद दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
कुड़वार थाना क्षेत्र के कोटिया के पूरे पासिन निवासी राम जियावन का पुत्र आकाश अपने भाई-बहनों के साथ खरगीपुर निवासी जयकरन के वहां निमंत्रण में जा रहा था। कस्थुनी बाजार में आकाश की चप्पल टूट गई।
विज्ञापन
आकाश चप्पल बनवाने के लिए सड़क पार कर रहा था कि लखनऊ की ओर जा रही बस ने उसे रौंद दिया। उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। घटना की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।