{"_id":"57488a5a4f1c1ba22c692fa9","slug":"teenager-the-gang-rape-victim-in-court-under-tight-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश की गई गैंगरेप पीड़ित किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश की गई गैंगरेप पीड़ित किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 27 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा विधायक समेत कई अन्य अभियुक्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली किशोरी को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। बचाव पक्ष की जिरह में किशोरी ने पुलिस को दिए बयानों से इंकार कर दिया। जिरह पूरी न होने पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए छह जून की तिथि नियत कर दी है। मामला कोतवाली नगर से जुड़ा है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 18 सितंबर 2013 को अपनी मां के साथ दवा लेने के लिए सुल्तानपुर आई थी। आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर उससे गैंगरेप किया था। इसी मामले में सीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर सपा के एक विधायक समेत कई अन्य पर शहर के एक होटल में ले जाकर किशोरी के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया गया था।
मामले में आरोपी अंजुम खां, आशू उर्फ आशुतोष व गुड्डू लाला जेल में निरुद्घ हैं। उन्हें पुलिस ने शुक्रवार को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के साथ पीड़ित किशोरी को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट अजय कुमार दीक्षित की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि किशोरी ने जिरह में पुलिस को दिए गए बयान से इंकार कर दिया है। न्यायाधीश ने जिरह पूरी नहीं होने पर अगली सुनवाई के लिए छह जून की तिथि नियत कर दी है।